पढ़िए..अरब सागर में तीन हजार करोड़ रुपये की अवैध ड्रग्स बरामद
भारतीय तटरक्षक और गुजरात एटीएस की संयुक्त कार्यवाही
भारतीय तटरक्षक की टीम में रुद्रपुर निवासी शमशेर सिंह भी शामिल

गुजरात
भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने अरब सागर में एक बड़े ऑपरेशन के तहत लगभग ₹3,000 करोड़ के अवैध ड्रग्स जब्त किए हैं इस भारतीय तटरक्षक की टीम में रुद्रपुर निवासी युवक शमशेर सिंह भी शामिल रहे इनका परिवार रुद्रपुर में ही रहता है मामले में टीम ने पांच पाकिस्तानियों को हिरासत में लिया है
कार्रवाई की मुख्य बातें
• जब्ती: 526 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन और मेथामफेटामाइन (Methamphetamine)।
• कीमत: अंतरराष्ट्रीय बाजार में ₹3,000 करोड़ से अधिक।
• स्थान: लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर (अन्तरराष्ट्रीय जल क्षेत्र)।
• गिरफ्तारी: नाव पर सवार 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में।
• नाव: संदिग्ध ईरानी बोट (धौ)।
• तारीख: 25 सितंबर 2026 को कार्रवाई, खुलासा 30 सितंबर 2026 को।





