रामनगर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पांडेय को जान से मारने की धमकी देने और लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 3 युवकों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर 2026 को शासन के निर्देश पर डिग्री कॉलेज रामनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाना था। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नैनीताल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में आम जनता को मौजूद रहना था, ताकि जनता की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें तीन युवक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छात्रसंघ चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे थे। बातचीत के दौरान युवकों ने कहा था कि _ सुबह 10:30 बजे इकट्ठा होकर ज्ञापन देंगे, और कार्रवाई न होने पर प्रिंसिपल के ऊपर तेल डालकर आग लगा देंगे।”मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने तत्काल कार्रवाई की। कोतवाली रामनगर में एफआईआर नं० 319/2026, धारा 224, 351(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और इस मामले में अनस पुत्र जुल्फकार सिद्दीकी, निवासी शक्तिनगर पुछड़ी, रामनगर (21 वर्ष), कल्पित बिष्ट उर्फ कपिल बिष्ट पुत्र त्रिलोक सिंह बिष्ट, निवासी किशनपुर छोई, रामनगर (26 वर्ष) ,सानिब सिद्दीकी पुत्र अजीम, निवासी टांडा, रामनगर (24 वर्ष) पुलिस ने तीनों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नैनीताल पुलिस के मीडिया सेल ने बताया कि सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और लोक सेवकों को धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
रामनगर महाविद्यालय के प्राचार्य को धमकी देने के मामले में तीन युवक गिरफ्तार





