त्योहारों से पहले रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, भारी पुलिस बल के साथ बाजारों में फ्लैग मार्च
रुद्रपुर।
दशहरा, धनतेरस और दीपावली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ मुख्य बाजार, बाटा चौक, डीडी चौक, भगत सिंह चौक और रोडवेज क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर पैदल गश्त की।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क
है।





