त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर थाने में अमन-चैन कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
दिनेशपुर।
आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को दिनेशपुर थाने में अमन-चैन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी पंतनगर की अध्यक्षता में हुई बैठक में संभ्रांत नागरिकों, रामलीला कमेटी दिनेशपुर, दुर्गा पूजा कमेटी और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सभी को उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। साथ ही त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।





