मनोरंजन: किशोर कुमार का अनोखा अंदाज, आधी पेमेंट पर आधा मेकअप कर पहुंचे थे सेट पर

मनोरंजन: किशोर कुमार का अनोखा अंदाज, आधी पेमेंट पर आधा मेकअप कर पहुंचे थे सेट पर

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक और अभिनेता किशोर कुमार अपनी शानदार गायकी और अभिनय के साथ बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर थे। वह अपनी बात खुलकर रखने के लिए जाने जाते थे। उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आज भी चर्चा में रहता है, जब पूरी फीस नहीं मिलने पर उन्होंने फिल्म के निर्माता को अनोखे अंदाज में सबक सिखाया था।

किस्से के मुताबिक, एक फिल्म के निर्माता ने किशोर कुमार को पूरी पेमेंट नहीं दी थी। इसके विरोध में वह सेट पर आधा मेकअप करके पहुंच गए। जब लोगों ने इसकी वजह पूछी तो उन्होंने कहा, “आधा पैसा, आधा काम। पूरा पैसा, पूरा काम।” उनके इस जवाब ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। किशोर कुमार का यह अंदाज बताता है कि वह अपने काम और मेहनत की कीमत को लेकर कितने स्पष्ट थे।

एक अन्य किस्से के अनुसार, पूरी रकम नहीं मिलने पर किशोर कुमार निर्माता के घर के बाहर जाकर भी अपने पैसे मांगते थे। वह जोर-जोर से “दे दे मेरे आठ हजार” कहकर अपना बकाया मांगते थे। उनके इन किस्सों से उनकी बेबाक और अलग अंदाज वाली शख्सियत की झलक मिलती है। यही वजह है कि किशोर कुमार आज भी अपनी कला के साथ-साथ अपने अनोखे व्यक्तित्व के लिए याद किए जाते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement