ब्रिटेन: बेटे के हत्या के अपराध को छिपाने वाली भारतीय महिला को भारत भेजने की तैयारी

ब्रिटेन: बेटे के हत्या के अपराध को छिपाने वाली भारतीय महिला को भारत भेजने की तैयारी

ब्रिटेन में 18 वर्षीय छात्र हेनरी नोवाक की हत्या के मामले में अपने बेटे के अपराध को छिपाने में मदद करने वाली भारतीय मूल की किरण कौर को जल्द जेल से रिहा कर भारत भेजा जा सकता है। 53 वर्षीय किरण कौर को जुलाई में तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। उनका बेटा हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन सरकार जेलों पर दबाव कम करने की योजना के तहत विदेशी अपराधियों को समय से पहले रिहा कर उनके देश भेजने पर विचार कर रही है। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने कहा है कि विदेशी अपराधियों को वापस भेजने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाती है। हालांकि, किरण कौर को भारत भेजने के संबंध में अभी किसी अंतिम फैसले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

किरण कौर ने अपनी सजा के खिलाफ अपील दायर की है। उनके बेटे ने भी उम्रकैद की सजा को चुनौती दी है। दोनों की अपील पर ब्रिटेन की कोर्ट ऑफ अपील में 5 नवंबर को सुनवाई होनी है। मामले में आगे की कार्रवाई अदालत के फैसले और निर्वासन प्रक्रिया पर निर्भर करेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement