सीडीओ ने किया मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग, हस्ताक्षर बोर्ड पर किये हस्ताक्षर

रूद्रपुर। आगामी सामान्य विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत मातदाताओं को जागरूक करने एवं उनको सुविधा एवं जानकारी देने के उद्देश्य से आज मेट्रोपोलिस शॉपिंग मॉल में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने ‘मेरा वोट मेरा अधिकार’ हस्ताक्षर बोर्ड पर अपने हस्ताक्षर भी किये। इस दौरान उन्होंने पहली बार मतदान करने वाले छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनको स्वयं एवं अन्य मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने का का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के इस त्यौहार में भाग लेना चाहिए और बिना किसी लालच, मोह में आये, बल्कि निष्पक्ष स्वतंत्र होकर अच्छे प्रत्याशी को वोट देना चाहिए, जिससे साफ-सुथरी और अच्छी सरकार बने ताकि हमारे क्षेत्र, राज्य व राष्ट्र का सही तरीके से विकास हो सके। इस दौरान संयुक्त निदेशक यूआईआरडी हिमांशु जोशी व पहली बार मतदाता बने छात्र-छात्राओं ने भी हस्ताक्षर बोर्ड पर अपने हस्ताक्षर किए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement