युवक ने दो लोगों पर गालीगलौच व मारपीट करने का लगाया आरोप 

युवक ने दो लोगों पर गालीगलौच व मारपीट करने का लगाया आरोप

 

 

काशीपुर। एक युवक ने दो लोगों पर गालीगलौच व मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभु विहार निवासी शिवओम शर्मा ने कटोराताल चौकी पुलिस में तहरीर देकर बताया कि बीती 19 नवंबर की दोपहर वह दुकान पर बैठा खाना खा रहा था कि तभी दो व्यक्ति उसके पास आए और गालीगलौच करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इनमें से एक व्यक्ति को वह जानता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement