राजकुमार ठुकराल ने विभिन्न दुर्गा पूजा महोत्सवों में की शिरकत, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रंपुरा, खानपुर नंबर दो, धर्मनगर और ट्रांजिट कैंप सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सवों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। पूजा समितियों ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
ठुकराल ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति, साहस और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाते
हैं।




