नालंदा स्कूल में भाजयुमो का युवा संवाद, विकास शर्मा और विपिन सिंह गहलौत ने युवाओं को किया प्रेरित

नालंदा स्कूल में भाजयुमो का युवा संवाद, विकास शर्मा और विपिन सिंह गहलौत ने युवाओं को किया प्रेरित

 

किच्छा। नालंदा स्कूल में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने मुख्य वक्ता के रूप में युवाओं से संवाद किया और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विचार साझा किए।

 

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उनकी सकारात्मक सोच, मेहनत, समर्पण और नेतृत्व क्षमता देश को प्रगति के नए आयामों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के लिए करने का आह्वान किया।

 

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन और राष्ट्र की रीढ़ होती है। आज का युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान में भी बदलाव का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका अहम है। अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ युवा किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के विचारों और आकांक्षाओं को समझना तथा उन्हें समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा। संवाद के दौरान युवाओं की नेतृत्व क्षमता विकसित करने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

 

कार्यक्रम में विवेक दीप सिंह, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, कार्यक्रम संयोजक विशाल सिंह, स्कूल के डायरेक्टर डॉ. राहुल किशोर, प्रबंधक कमलेश दूबे, प्रधानाचार्य आकाश दूबे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रचित गंगवार सहित दीपक, उमेश, अंकित, केशव और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्र

तिभाग किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement