मनोरंजन: गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या पहली बार साथ आएंगे नजर, नए शो का टीजर जारी

मनोरंजन: गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या पहली बार साथ आएंगे नजर, नए शो का टीजर जारी

एकता कपूर अपने नए टीवी शो के साथ दर्शकों के बीच वापसी करने जा रही हैं। स्टार प्लस पर आने वाले इस शो में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। एकता कपूर ने शो का टीजर जारी कर दिया है, जिसके बाद फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।

टीजर में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या बालाजी टेलीफिल्म्स के ऑफिस पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पैपराजी उनसे नए प्रोजेक्ट के बारे में सवाल करते हैं, लेकिन दोनों कलाकार शो से जुड़ी जानकारी साझा करने से बचते हैं। एकता कपूर ने इसे एक नई कहानी की शुरुआत बताते हुए कहा कि वह दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करवाना चाहती थीं।

एकता कपूर के मुताबिक, वह लंबे समय से गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या को एक साथ स्क्रीन पर लाना चाहती थीं। दोनों कलाकारों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और उनकी जोड़ी को लेकर निर्माता भी उत्साहित हैं। खबरों के अनुसार, शो को दिवाली के बाद लॉन्च करने की योजना है, हालांकि अभी इसके नाम और कहानी का खुलासा नहीं किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement