अंतरराष्ट्रीय: दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को भारत-आधारित बताने पर UN में भारत ने जताई आपत्ति

अंतरराष्ट्रीय: दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को भारत-आधारित बताने पर UN में भारत ने जताई आपत्ति

संयुक्त राष्ट्र के एक विशेष प्रतिवेदक की रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम के आपराधिक संगठन डी-कंपनी को भारत-आधारित बताए जाने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव रघु पुरी ने रिपोर्ट में तथ्यात्मक गलतियों का मुद्दा उठाते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की।

रघु पुरी ने कहा कि रिपोर्ट में डी-कंपनी को भारत-आधारित बताने से वास्तविक स्थिति की गलत तस्वीर सामने आती है। उन्होंने कहा कि दाऊद इब्राहिम और उसका संगठन 1993 के आतंकी हमलों के सिलसिले में भारत में वांछित हैं। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अल-कायदा प्रतिबंध सूची में दर्ज विवरण का हवाला देते हुए कहा कि रिपोर्ट में इस महत्वपूर्ण तथ्य का उल्लेख नहीं किया गया।

भारत ने चेतावनी दी कि विशेष प्रतिवेदकों की रिपोर्ट में तथ्यात्मक गलतियां होना और इसके लिए जवाबदेही तय न होना संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा सकता है। दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में छिपे होने की बात भारत लंबे समय से उठाता रहा है। भारत की आपत्ति का मुख्य केंद्र डी-कंपनी को भारत-आधारित बताने वाला रिपोर्ट का विवरण रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement