कन्याओं ने कराया माता रानी का विशाल जागरण, भजनों से भक्तिमय हुआ रमपुरा, भारत भूषण चुघ ने किया शुभारंभ
रुद्रपुर। वार्ड नंबर 24 रमपुरा में माता रानी का विशाल जागरण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। जागरण की विशेषता यह रही कि इसका आयोजन कन्याओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने दीप प्रज्वलित कर और माता रानी का आशीर्वाद लेकर किया। जागरण से पूर्व पंडित जयशंकर शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई।
इसके बाद भजन गायक जतिन शर्मा, नैंसी ग्रोवर, अमित श्याम, दिनेश यादव और मास्टर बाबी ने माता रानी के भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। गायकों ने ‘माता जिनको याद करें, वो लोग निराले होते हैं’, ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिए’, ‘आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा’ और ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है’ जैसे भजनों से माता रानी का गुणगान किया। देर तक चले जागरण में श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत भूषण चुघ ने कहा कि माता रानी के जागरण में शामिल होकर भजनों का श्रवण करने से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कन्याओं द्वारा जागरण आयोजित किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। धर्म, शिक्षा, राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेटियां महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं और समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम में संध्या, शोभा, सिमरन, लक्ष्मी, परी, तान्या, पिंकी, पूनम, नीलकंठ राणा, हीरामन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौ
जूद रहे।




