सांसद अजय भट्ट से हल्द्वानी में शिष्टाचार भेंट, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा, प्राप्त किया मार्गदर्शन और आशीर्वाद
हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से उनके हल्द्वानी स्थित ‘बच्ची नगर’ आवास पर आत्मीय मुलाकात की गई। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई और उनका मार्गदर्शन एवं स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इस अवसर पर जनसेवा, जनहित और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को लेकर उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया गया। सांसद अजय भट्ट का सार्वजनिक जीवन में लंबा अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणादायी माना जाता है।
इस आत्मीय मुलाकात के बाद उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उनका स्नेह और आशीर्वाद सदैव प्रेरणास्रोत बना
रहेगा।




