पढ़िए…महिला का धर्मांतरण कर लम्बे समय तक यौन शोषण
फोन पर दोस्ती कर घटना को दिया अंजाम
दिनेशपुर क्षेत्र में एक महिला का धर्म परिवर्तन कर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है आरोप है की एक धर्म विशेष के व्यक्ति ने महिला से फोन पर दोस्ती की और अजमेर जाकर महिला का धर्मांतरण किया और लंबे समय तक उसका यौन शोषण करता रहा पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर को पुलिस को एक महिला ने लिखित शिकायत दी की एक विशेष समुदाय के व्यक्ति ने महिला के साथ फोन पर दोस्ती की और अपने जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे एक होटल ले गया जहां उसकी कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर जबरन उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाया
आरोप है की इस दौरान महिला की आपत्तिजनक विडियो बना ली गई महिला का कहना है की आरोपी व्यक्ति उस वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने लगा उसका कहना है की उसके मना करने पर भी उक्त व्यक्ति पीड़िता को बदनाम करने, वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देता रहा और कहता कि जब भी वह बुलाएगा तो उसे आना पड़ेगा
महिला का कहना हैं की काफी प्रताड़ना के बाद जब एक दिन आरोपी के बुलाने पर नही गई तो उक्त व्यक्ति ने पीड़िता की वीडियो उसके पति को दिखा दी जिसके बाद पीड़िता के परिवार में विवाद व झगडे होने लगा और उनका तलाक हो गया।
आरोप हैं की उसके बाद भी उक्त व्यक्ति ने पीड़िता की फोटो, वीडियो सोशल मीडिया में डालने की बात कही महिला का आरोप हैं की उक्त व्यक्ति ने उसे गुलाम की तरह रखना शुरू कर दिया और उसे अजमेर शरीफ़ दरगाह में ले जाकर जुलाई माह में उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया महिला का कहना हैं की वहां उस व्यक्ति ने उसे धोखे से प्रतिबंधित मांस भी खिलाया और कहा की कि उसका धर्म परिवर्तन हो गया है अब उसे कोई उसके धर्म में नही रखेगा आरोप है की धर्म परिवर्तन करवाने के बाद उक्त व्यक्ति ने पीड़िता के साथ जानवरों सा व्यवहार किया और उसका शारीरिक शोषण भी करता रहा जिसके बाद महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ दिनेशपुर थाने में लिखित शिकायत दी जिसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ FIR No. 179/26 धारा 64 351(3) BNS, 3/5 उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम पंजीकृत कर दिया गया है थानाध्यक्ष पंकज कुमार का कहना हैं की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की दी है उनका कहना हैं की आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा




