आईजीएल ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को बांटे कंबल

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित आईजीएल के प्रबंधन ने कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत देने के लिए कई गांवों में 275 कंबल बांटे। आईजीएल के प्रबंधक (प्रशासनिक) आरसी उपाध्याय ने बताया कि शीतलहर को देखते हुए आईजीएल की ओर से ग्राम भाटीखेड़ा, इमरता, शिवलालपुर डल्लू, नंदरामपुर, हेमपुर इस्माइल बंगाली कॉलोनी दक्षिणी में जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए। इस अवसर पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (वित्त एवं प्रशासन) मधुप मिश्रा, विक्रांत चौधरी, उमाशंकर व शरद शर्मा के अलावा ग्राम प्रधान एवं पार्षद मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement