शांति व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने थाना प्रभारियों के साथ की वीडियो कांफ्रेसिंग, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

रुद्रपुर। जिले के कप्तान मंजूनाथ टीसी ने शांति व्यवस्था को लेकर जिलेभर के थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मीटिंग के माध्यम से एसएसपी द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि कुछ लोग जनपद में शांति व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्यवाही की जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रमित करने वाले व्यक्तियों पर भी कार्यवाही करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement