**जेसीज ने लगाई जीत की हैट्रिक, तीनों विधाओं में प्रथम रहकर बना ओवरऑल चैंपियन**
रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल ने रीजनल लेवल राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदी, संस्कृत और लोकगीत तीनों विधाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया।
15 नवंबर को मुरादाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जेसीज के ध्रुव वैष्णव, रिदिमा कोहली, सई वैभव जोशी, आयुष्मान चौबे, हिमानी मल्लिक, मौलिक मदान और आराध्या सक्सेना ने शानदार प्रस्तुति देकर तीनों विधाओं में जीत दर्ज की।
विद्यालय के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए 29 नवंबर को नोएडा में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
लगातार तीसरी बड़ी सफलता के साथ जेसीज ने जीत की हैट्रिक लगाई।




