कांग्रेस हाईकमान द्वारा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष व उपनेता प्रतिपक्ष को लेकर लिए गए निर्णय पर किच्छा विधायक बेहड़ ने उठाया सवाल, सुनिये क्या बोले विधायक बेहड़

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। पूर्व मंत्री व किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिये फैसले पर सवाल उठाया है। श्री बेहड़ ने कहा कि वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके बाद उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। इस दौरान शीर्ष नेतृत्व के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष का चयन हुआ। जिसमें कुमांऊ मण्डल से ही प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष व उपनेता प्रतिपक्ष बनाया गया। पार्टी को ऐसा नहीं करना चाहिए था, हाईकमान को एक पद गढ़वाल, एक पद कुमाऊं व एक पद तराई को देना चाहिए था। जिससे संगठन को मजबूती मिलती।

पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड ने कांग्रेस हाईकमान द्वारा कुमाऊं मंडल के ही नेताओ को प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, उपनेता प्रतिपक्ष बनाने के निर्णय को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कांग्रेस को कुमांऊ के साथ साथ गढ़वाल और तराई को प्रतिनिधित्व देना चाहिए। जिससे पार्टी मजबूत होगी। पार्टी द्वारा लिया गया निर्णय आगामी चुनावों में कठिनाई पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि यदि हाई कमान द्वारा पदों में फेरबदल किया जाता है तो हाई कमान को गढ़वाल, कुमांऊ व तराई को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए, जो भविष्य में संगठन को अधिक मजबूत करने का कार्य करेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement