प्रमोद मित्तल ने विभिन्न छठ घाटों पर परिवार सहित पहुँचकर लिया माताओं-बहनों से आशीर्वाद ।

प्रमोद मित्तल ने विभिन्न छठ घाटों पर परिवार सहित पहुँचकर लिया माताओं-बहनों से आशीर्वाद ।

 

रुद्रपुर। लोक आस्था, श्रद्धा, त्याग और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर भाजपा जिला मंत्री एवं पंतनगर मंडल प्रभारी प्रमोद मित्तल एडवोकेट अपनी धर्मपत्नी एवं परिवार सहित रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

 

छठ घाटों पर पहुंचने पर विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। प्रमोद मित्तल ने छठ व्रत कर रही माताओं एवं बहनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने माताओं-बहनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

विशेष बात यह रही कि विभिन्न छठ घाटों पर प्रमोद मित्तल एवं उनके परिवार के प्रति माताओं-बहनों में खासा उत्साह और अपनापन देखने को मिला। अनेक माताओं एवं बहनों ने उन्हें स्नेहपूर्वक तिलक लगाया, रक्षा सूत्र बांधा तथा परिवार सहित सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने उनके परिवार के साथ आत्मीयता से मुलाकात की। इस दौरान घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच काफी उत्साह का माहौल रहा।

 

प्रमोद मित्तल ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति, पारिवारिक संस्कारों, अनुशासन, त्याग और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति एवं सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

 

उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों का सम्मान और उनका आशीर्वाद उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। समाज की मातृशक्ति का स्नेह व्यक्ति को निरंतर जनसेवा और सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहा है कि वे केवल सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के सुख-दुख में भी सहभागी बनें।

 

उन्होंने आगे कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ उनका पारिवारिक और आत्मीय संबंध है। क्षेत्र के बुजुर्गों का मार्गदर्शन, माताओं-बहनों का स्नेह और युवाओं का सहयोग उन्हें निरंतर सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करता है। वे भविष्य में भी इसी प्रकार जनता के बीच रहकर सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement