*प्रेस नोट*
*माननीय मुख्यमंत्री के “नशामुक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करने की दिशा में कुमाऊँ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*
*215 नशीले इंजेक्शन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार*
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “नशामुक्त उत्तराखण्ड” के विजन को साकार करने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती के कुशल निर्देशन में कुमाऊँ परिक्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 15/11/2026 की देर रात्रि थाना पुलभट्टा क्षेत्रांतर्गत सिरौली चौराहे के पास कुमाऊँ एसओटीएफ एवं थाना पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बहेड़ी की ओर से स्कूटी पर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान निम्न रूप में हुई—
रिहान पुत्र अब्बास अली, निवासी वार्ड नंबर-24, बनभूलपुरा, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 19 वर्ष।
आमिर पुत्र मो. अजीज अंसारी, निवासी वार्ड नंबर-24, बनभूलपुरा, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 29 वर्ष।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 115 ब्यूप्रेनॉर्फिन एवं 100 एविल, कुल 215 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे उक्त इंजेक्शन बहेड़ी निवासी अब्दुल्ला नामक व्यक्ति से खरीदकर हल्द्वानी में बेचते थे।
बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पुलभट्टा, जनपद उधम सिंह नगर में मु0अ0सं0-190/26, धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा नशे के इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तारी टीम—
प्रभारी रेंज एसओटीएफ मय टीम।
हेड कांस्टेबल 19 कुलदीप आर्या।
कांस्टेबल 211 मनोज मेहरा, थाना पुलभट्टा, जनपद उधम सिंह नगर।
कुमाऊँ पुलिस की अपील: नशे के अवैध कारोबार एवं नशा तस्करों के विरुद्ध कुमाऊँ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और नशामुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागी बनें।
कुमाऊँ रेंज उत्तराखण्ड पुलिस नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस।
*मीडिया सेल कुमाऊं रेंज*




