रुद्रपुर में पुलिस के हत्थे चढ़ा तमंचेबाज, 315 बोर का अवैध असलहा और दो कारतूस बरामद
रुद्रपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ध्रुव चौहान पुत्र रोहितास सिंह, निवासी भदेईपुरा, वार्ड नंबर 14, रुद्रपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार रामपुर रोड से ब्लॉक रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा संख्या 599/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर की गई। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक नरेश पंत कर रहे हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धीरज टम्टा, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कांस्टेबल विजय दरमाल और चालक कांस्टेबल हरीश बिष्ट शामिल रहे।




