छत्तीसगढ़: महादेव सट्टा का पैसा होटल-क्लबों में खपाया, सौरभ चंद्राकर ने लगाए 200 करोड़

छत्तीसगढ़: महादेव सट्टा का पैसा होटल-क्लबों में खपाया, सौरभ चंद्राकर ने लगाए 200 करोड़

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के अनुसार, मामले के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने रायपुर के सात बड़े होटलों, क्लबों और रेस्टोरेंट कारोबार में करीब 200 करोड़ रुपये निवेश किए। वीआईपी रोड के प्रतिष्ठानों के अलावा पंडरी स्थित एक क्लब में भी निवेश की बात सामने आई है।

जांच में बिलासपुर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में करीब 10 करोड़ रुपये लगाए जाने की जानकारी भी मिली है। एजेंसियां पता लगा रही हैं कि यह रकम सीधे निवेश की गई या अलग-अलग लोगों और कंपनियों के माध्यम से कारोबार में लगाई गई। ईडी ने नवंबर 2026 में अदालत में महादेव ऑनलाइन बुक और उससे जुड़ी गतिविधियों से 92 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अपराध की कमाई का अनुमान जताया था।

ईडी के अनुसार, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के नाम जांच से हटवाने के लिए दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर को हवाला के जरिए करीब 180 करोड़ रुपये दिए गए। रिमांड अर्जी में वकील को 65 लाख रुपये मासिक फीस दिए जाने की बात भी सामने आई है। एजेंसी अब रकम के स्रोत और इसके लाभार्थियों की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement