अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समर स्टडी हॉल विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

काशीपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समर स्ट्डी हाॅल विद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस। योग दिवस का संचालन श्रीमति चन्द्रकला कोठारी (योगा शिक्षक) अविरल मानव सेवा फाउन्डेशन काशीपुर द्वारा किया गया, जिसमें उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं व आगुन्तकों को आसन और प्रणायाम कराया गया तथा योग द्वारा स्वस्थ जीवन जीने के लिए ताड़ासन, मंडुकासन, पवनमुक्तासन, भुजंगासन व भस्त्रिका प्रणायाम अनुलोम विलोम, कपालभांति प्रणायाम सिखाए व उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया व उपस्थितजनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा प्रदान की। योग दिवस के अवसर पर एनके पाठक, नीरज जुयाल, पारितोष त्यागी, नमन कोठारी, कैप्टन बीएस नेगी, तेजवर्धन त्यागी, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया, उप-प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल, राजेन्द्र फर्त्याल, एकता भाटिया, भूपेन्द्र सिंह, सुमित बिष्ट, व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement