खेड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन – सुब्रत कुमार विश्वास

खेड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन – सुब्रत कुमार विश्वास

खेड़ा क्षेत्र में आयोजित खेड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शानदार तरीके से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुब्रत कुमार विश्वास, विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास मलिक,तपन बिश्वास , तरुण बिस्वास तथा अतिथि के रूप में अभिमन्यु साना ने शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

समाजसेवी सुब्रत विश्वास ने इस मौके पर कहा कि “आजकल लोग मोबाइल में ही खेलते हैं, मैदानों से खेल लगभग गायब हो गया है। लेकिन इस तरह का आयोजन युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करेगा।”
फाइनल मुकाबला देसी डायनामाइट और वॉरियर टीम के बीच खेला गया, जिसमें देसी डायनामाइट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।
यह टूर्नामेंट न केवल खेल भावना को बढ़ावा देने का प्रयास रहा बल्कि समाज में युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का भी एक सराहनीय कदम सिद्ध हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement