पुलभट्टा पुलिस को बड़ी सफलता, 10 तमंचे व 22 कारतूस के साथ दंपत्ति गिरफ्तार, चालक भी हिरासत में

रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 10 तमंचे व 22 कारतूस के साथ पति पत्नी व चालक को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक ईको कार भी बरामद की गई है।
मामले का खुलासा करते हुए जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पुलभट्टा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिला व पुरुष समेत वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 10 तमंचे व 22 कारतूस बरामद हुए हैं। जिसमें 3 तमंचे 12 बोर व 7 तमंचे 15 बोर के हैं, वहीं 14 कारतूस 12 बोर व 8 कारतूस 15 बोर के शामिल हैं। पकड़े गए लोगों की पहचान गीता देवी, राकेश कुमार व मतलूब खान के रुप में हुई है। वहीं गीता देवी व राकेश कुमार पति पत्नी हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तमंचे व कारतूस यूपी से लाये जा रहे थे। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल व 10 हजार 700 रुपये भी बरामद किए हैं। वहीं कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 25 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में पुलभट्टा थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, एसआई अर्जुन गिरी, नीमा बोहरा, ललित कुमार, महेन्द्र सिंह, हेमा मेहता, राकेश कुमार आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement