बीजेपी अध्यक्ष भट्ट का दावा: सरकार स्थिर है , कोई खतरा नहीं 

बीजेपी अध्यक्ष भट्ट का दावा: सरकार स्थिर है , कोई खतरा नहीं

भट्ट ने 2027 में पुनः बीजेपी सरकार बनने की बात कही

 

 

देहरादून उत्तराखंड की धामी सरकार को कोई कोई खतरा नहीं है .. ये हम नही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोल रहे है। गैरसैंण के आयोजित मानसून सत्र में निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा ने सरकार गिराने की साजिश प्रदेश में रचे जाने की बात कही थी जिस पर सदन के भीतर तो कुछ नही हुआ भाजपा का कोई विधायक कुछ नही बोला

लेकिन अब सत्र समाप्त होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की धामी सरकार को कोई खतरा नहीं है उन्होंने कहा 2027 में पुनः उनके नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की कुछ लोगो ने सदन में यह बात उठाई है जबकि उनके ऊपर स्वयं भरोसा नही किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement