स्वास्थ्य महानिदेशक ने अचानक पहुंच कर एल डी भट्ट राजकीय चिकित्सालय का किया निरीक्षण

काशीपुर। स्वास्थ्य महानिदेशक ने अचानक यहां पहुंचकर एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। चिकित्सालय में गंदगी व अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ.शैलजा भट्ट ने राजकीय चिकित्सालय के महिला व पुरुष वार्ड में जाकर अस्पताल से मिल रही सुविधाओं की जानकारी मरीजों से ली। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्डके बारे में भी मालूमात की। शौचालय में गंदगी एवं टूट-फूट देख महानिदेशक डाॅ.शैलजा भट्ट खासा असंतुष्ट नजर आई। बाद में डीजी हेल्थ ने आॅपरेशन थिएटर, कैंटीन, ट्रामा सेंटर, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड,पैथोलाॅजी, नेत्र विभाग, डाॅट्स, प्रयोगशाला, इमरजेंसी, लेबर रूम, दवा वितरण कक्ष, ब्लड बैंक, ओपीडी, आवासीय परिसर आदि का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यवाहक सीएमएस को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीजी हैल्थ के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में हड़कंप मचा रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement