कांग्रेसी नेता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मुकेश मल्होत्रा द्वितीय की पुण्यतिथि के अवसर पर 24 जून शुक्रवार को सरकारी अस्पताल में किया जाएगा रक्तदान शिविर का आयोजन

काशीपुर। कांग्रेसी नेता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मुकेश मेहरोत्रा की द्वितीय पुण्य स्मृति में शुक्रवार 24 जून को सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक लक्ष्मण दत्त भट्ट राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इससे पूर्व चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को फलाहार वितरित किया जायेगा। वहीं रक्तदान शिविर के उपरांत रामनगर रोड स्थित मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज के सामने शर्बत वितरण का आयोजन होगा। जानकारी देते हुए अर्पित मेहरोत्रा ने आम जन से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की है। साथ ही फलाहार एवं शर्बत वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement