चोरी किया गया ई रिक्शा बरामद कर पुलिस ने रिक्शा चोर को किया गिरफ्तार

काशीपुर। चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद कर पुलिस ने रिक्शा चोर को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को धर्मपाल सिंह पुत्र घासीराम निवासी कचनालगाजी में पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसका ई रिक्शा नंबर यूके 18 ईआर 1336 रोज की भांति उसके घर के बाहर खड़ा था कि मंगलवार को चोरी कर लिया गया। तहरीर पर पुलिस ने धारा 379 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया। छानबीन करती पुलिस टीम ने नाजिम पुत्र नन्हे निवासी कुमाऊं काॅलोनी कचनालगाजी को चोरी किये गये रिक्शे के साथ गिरफ्तार कर लिया। रिक्शा बरामद होने पर उक्त मुकदमे मेें धारा 411 आईपीसी की बढोत्तरी की गई है। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक रूबी मौर्या, कां. दीपक जोशी, गोविंद पंत, महेंद्र डंगवाल व सुरेंद्र सिंह थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement