काशीपुर। एक महिला ने पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला हेल्पलाइन में तहरीर सौंपकर कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। मदर कालौनी लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी नगमा पुत्री अहमद हसन ने महिला हैल्पलाइन में तहरीर सौंपकर बताया कि 23 जुलाई 2020 को उसकी शादी मझरा निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद पति व सास-ससुर कम दहेज का ताना देते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। उससे बुलट बाइक, दो लाख रूपये नकद, फ्रिज, वाशिंग मशीन व सोने के जेवर आदि की मांग की गई। 25 नवम्बर 2021 को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद मायका पक्ष ने सोने व चांदी के कई आभूषण दिये इससे कुछ दिन उत्पीड़न रूका रहा और फिर पुनः तानाकसी शुरू हो गयी। आरोप है कि बीती 28 जून को पति व ससुरालियों ने उसे व उसकी 7 माह की बच्ची के साथ मारपीट की। इस बाबत पुलिस में तहरीर दिये जाने पर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार महिला हैल्पलाइन में लगाई है।
महिला ने पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई




