सेंट पीटर्स स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त, ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे बच्चे

उधम सिंह नगर के किच्छा सितारगंज हाईवे रोड पर आज सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार से पीछे से आ रही एक ट्रक ने सेंट पीटर्स स्कूल की बस पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। और 6 बच्चे बुरी तरीके से घायल हो गए यह घटना सुबह 6:30 बजे की है प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की स्कूल बस अपने सही ट्रैक में जा रहा था और पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय स्कूल बस 20 से ज्यादा छोटे-छोटे मासूम बच्चे बैठे हुए थे, जिनमें से 6 को चोट लगी बाकी सब बच्चे सुरक्षित है। जिसमें 3 बच्चों का इलाज में निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां पर तीनों का पैर फ्रैक्चर बताया गया और तीन बच्चे किच्छा सरकारी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया तीनों बच्चों को पैर में चोट आई है । जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement