रुद्रपुर में एसी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, व्हर्लपूल एसी समेत सामान बरामद
रुद्रपुर। रुद्रपुर पुलिस ने मुख्य बाजार में हुई एसी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एसी कम्प्रेशर, मोटर, व्हर्लपूल कम्पनी का एसी केबिनेट, 45 कनेक्टर वायर, प्लास्टिक फैन और अन्य लोहे का सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में दर्ज दो मुकदमों में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की है
।





