अमरनाथ यात्रा को निकला रुद्रपुर के 158 श्रद्धालुओं का दल बरसात के चलते बालटाल में रुका, मौसम साफ होने पर करेंगे आगे की यात्रा

रुद्रपुर। शहर स्थित पांच मंदिर से श्री अमरनाथ यात्रा को निकला 158 श्रद्धालुओं का दल श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग के बाल टाल में रुक गया है। प्रशासन द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते श्रद्धालुओं को रोका गया है। फिलहाल तो मौसम साफ है लेकिन देर सायं भारी बारिश की चेतावनी के चलते प्रशासन ने श्रद्धालुओं को रोका है, जिसमें रुद्रपुर से निकले 158 श्रद्धालु भी शामिल हैं।
बता दें बीते दिनों रुद्रपुर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 158 श्रद्धालुओं का दल श्री अमरनाथ यात्रा को रवाना हुआ था। जहां मौजूदा समय में मौसम खराब होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है और यात्रा स्थगित कर दी गई है, जिसके चलते रुद्रपुर के 158 श्रद्धालु भी श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग के बालटाल में रुके हैं, हालांकि अभी मौसम साफ बताया जा रहा है लेकिन देर रात भारी वर्षा की चेतावनी के चलते श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। जिसके बाद मौसम साफ होने पर ही उन्हें आगे की यात्रा करने दी जायेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement