कांग्रेस महामंत्री रंजीत सिंह राणा पर अज्ञात बदमाशों ने किया हमला

रुद्रपुर। नगर कांग्रेस महामंत्री रंजीत सिंह राणा पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया है, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कुछ अज्ञात लोगों ने किच्छा बाईपास पर FCI गोदाम के पास कांग्रेस महामंत्री पर हमला कर दिया। जिससे रंजीत सिंह राणा घायल हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है हमलावरों की मोटरसाइकिल पर नम्बर नही था और उन्होंने मुहं ढक रखा था। वहीं कांग्रेस महामंत्री रंजीत सिंह राणा लालपुर से रुद्रपुर लौट रहे थे, इस दौरान उनके साथ यह घटना घटित हुई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement