न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर थाना कुंडा पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर थाना कुंडा पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर थाना कुंडा पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्रैकडाउन एनबीडब्ल्यू/वांछित की गिरफ्तारी के अनुपालन में आज जमील पुत्र अफजल निवासी चौबे का मझरा काशीपुर तथा शेर अली पुत्र अफसर अली निवासी चौबे का मजरा काशीपुर, को धारा-379/411 आईपीसी के तहत न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक प्रकाश भट्ट ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement