कुंडेश्वरी पुलिस ने कच्ची शराब की कसीदगी करते एक व्यक्ति को दबोचकर भारी मात्रा शराब बरामद की

*कुंडेश्वरी पुलिस ने कच्ची शराब की कसीदगी करते एक व्यक्ति को दबोचकर भारी मात्रा शराब बरामद की*

 

 

काशीपुर। कच्ची शराब की कसीदगी करते एक व्यक्ति को दबोचती पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण और दो बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है। हालांकि मौके पर मौजूद दूसरा व्यक्ति फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अवैध शराब की रोकथाम और बिक्री के खिलाफ अभियान के तहत कुंडेश्वरी पुलिस चौकी की टीम द्वारा चौकी क्षेत्रान्तर्गत जगतपुर के जंगल में अवैध शराब की कसीदगी कर रहे लोकेश कुमार पुत्र बृजलाल निवासी ढकिया नंबर एक, कुण्डेश्वरी को गिरफ्तार कर मौके से एक रबड़ की ट्यूब में 60 लीटर अवैध कच्ची शराब, प्लास्टिक जरीकेन में 40 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण और स्पलैण्डर व अपाचे बाइक बरामद कर ली। इस दौरान करीब पांच हजार लीटर लाहन नष्ट किया गया। इस बीच मौके पर मौजूद बब्बू पुत्र रंजीत सिंह निवासी ग्राम जगतपुर कुण्डेश्वरी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल कुलदीप कुमार, गजेंद्र गिरी व कृष्ण चंद्र शामिल थे पीएम।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement