गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

काशीपुर। एक युवक ने तीन लोगों पर दुकान में घुसकर मारपीट व गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। मौहल्ला किला निवासी अरूण वर्मा पुत्र किशोरीलाल वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी दुकान मछली बाजार के पास है। शनिवार सायं अभिषेक, शिवा पुत्रगण चन्द्र प्रकाश व चन्द्रप्रकाश दुकान पर आये तथा मारपीट शुरू कर दी। इस बीच मेरा पुत्र आया तो उसे भी पीटा तथा दुकान में रखा सामान तोड़ दिया। विरोध करने पर गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस ने अरूण कुमार वर्मा की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement