दहेज जोगियों ने विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला

*दहेज जोगियों ने विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला*

 

 

 

काशीपुर। दहेज में चार लाख रुपये व बुलेट बाइक न लाने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम बरखेड़ा पाण्डेय निवासी यशोदा पुत्री छोटे ने महिला हेल्पलाइन में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका विवाह एक साल पूर्व कपिल पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम बरखेड़ा पाण्डे काशीपुर के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे ताना देने लगे। ससुराल वाले दहेज में चार लाख रुपये तथा एक बुलेट बाइक की मांग कर रहे हैं और कह रहे है कि मेरे बड़े लड़के विपिन को 15 लाख का दहेज मिला है। इतना दहेज तू लेकर आ तभी तुझे रखेंगे। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों द्वारा मायके में छोड़े हुए 4 माह का समय बीत चुका है। उसका पति कपिल भी अपने घरवालों सास ओमवती, ननद राखी, ससुर राजकुमार से मिला हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement