कच्ची शराब के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

 

काशीपुर। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बेखौफ जारी कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने को प्रतिबद्ध पुलिस ने ग्राम फिरोजपुर निवासी राजवीर पुत्र चुन्नी लाल को पुलिस ने गांव से ही 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत उसका चालान किया है। पुलिस का कहना है कि कच्ची शराब की कसीदगी व बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement