एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन पर किया केस दर्ज

 

काशीपुर। एक व्यक्ति ने तीन भाईयों पर उसे रास्ते में घेरकर सरियों व लोहे की रॉड से हमला कर उसे लहूलुहान करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है। मौहल्ला महेशपुरा निवासी सत्यप्रकाश शर्मा पुत्र श्रीराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत सुबह वह अपने भतीजे को कविनगर स्थित स्कूल छोड़कर घर आ रहा था कि जसपुर बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो मौहल्ले के ही ललित कठियाल, धीरज व नन्हें पुत्रगण सुरेन्द्र सिंह ने उसे घेर लिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की रॉड व सरियों से हमला कर बुरी तरह लहुलूहान कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया और हमलावर तीनों भाई फरार हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बांसफोड़ान चौकी पहुंचाया, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement