पति व सास पर हिंसक बर्ताव करने का आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस से लगाई कार्यवाही की गुहार

 

काशीपुर। पति व सास पर हिंसक बर्ताव करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में धामपुर (बिजनौर) उत्तर प्रदेश निवासी पूनम पुत्री महिपाल ने बताया कि उसकी शादी को लगभग 10 वर्ष हो चुके हैं। उसके दो बच्चे हैं। पीड़िता का आरोप है कि मधुबन नगर काशीपुर निवासी उसका पति शिशिर कुमार पुत्र विजय पाल सिंह एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। सास इन्दुला कुमारी के उकसाने पर वह अक्सर गालीगलौज व मारपीट करते हुए उसका उत्पीड़न करता है। आरोप है कि दहेज की खातिर हिंसक बर्ताव किया जाता है। पिछले कुछ समय से सास तथा पति द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। करीब साढ़े तीन महीने से वह पति और सास के आतंक से त्रस्त होकर मायके में रह रही है जबकि उसके दोनों बच्चे पति के साथ ससुराल में है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement