संदिग्ध अवस्था में घूमते युवक को पुलिस ने पकड़ा

*संदिग्ध अवस्था में घूमते युवक को पुलिस ने पकड़ा*

 

 

काशीपुर। किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से संदिग्ध अवस्था में घूमते युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। जामा तलाशी के दौरान चाकू मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी के मुताबिक लक्ष्मीपुरपट्टी निवासी सलमान पुत्र रियाज नागनाथ मंदिर तिराहे के निकट संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। पकड़ कर पूछताछ करते हुए ली गई जामा तलाशी के दौरान उसके पास एक अदद नाजायज चाकू बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत उसका चालान किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement