कम ब्याज पर लोन दिलाने के दाम पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

*कम ब्याज पर लोन दिलाने के दाम पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज*

 

 

काशीपुर। कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी किए जाने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम गुलड़िया थाना आईटीआई निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र राशिद अली ने कहा कि वह पत्थर टाइल्स लगाने का काम करता है। बीती 10 जून को एक अज्ञात शख्स ने उसे फोन कर कहा कि उसकी कंपनी कम ब्याज दर पर लोगों ऋण उपलब्ध कराती है। उसने लोन लेने की मंशा जाहिर की तो दूसरी ओर से ढाई हजार रुपए जमा करने के एवज में एक लाख के लोन की बात कही गई। तहरीर में बताया गया कि इस तरह कम ब्याज दर पर लोन दिलाने के नाम पर उसके गूगल पे एकाउंट से 1,43, 220 रुपये उड़ा लिए गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement