अल्मोड़ा एसएसपी प्रदीप राय ने छात्र-छात्राओं को ड्रग्स को लेकर दिया यह संदेश 

जिन्दगी को हाँ और नशे को ना कहे शपथ दिलायी गई

अल्मोड़ा एसएसपी प्रदीप राय ने छात्र-छात्राओं को ड्रग्स को लेकर दिया यह संदेश 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में चलाया जा रहा है नशा मुक्त अभियान प्रदेश के हर जिले में पुलिस टीम के साथ जगह जगह यह सदेश दिया जा रहा है स्कूली बच्चों के नशे की लत को न पाले इस तरह के निर्देश दिए जा रहे है।इसी क्रम में नशे के विरुद्ध अभियान में एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा के परिसर में खाली जमीन पर उगी भांग को नष्ट किया गया मिनिस्ट्री आँफ होम अफेयर्स के द्वारा स्थापित नारको कार्डिनेशन सेन्टर (NCORD) मैकेनिज्म के तहत राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश में जिला स्तरीय NCORD समिति के सदस्य के रुप में अल्मोड़ा पुलिस प्रशासन द्वारा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए लगातार जन जागरुकता व नशा उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है ।जिसके क्रम में आज प्रदीप कुमार राय SSP अल्मोड़ा के द्वारा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा के प्रांगण में एनएसएस व यूनिवर्सिटी के छात्र,छात्राओं को नशीले पदार्थो से होने वाले शारीरिक मानसिक दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए बताया कि जो व्यक्ति नशा करते है और नशे पर नियंत्रण ना कर पाना उनका चुनाव नही बल्कि मजबूरी होती है, जो धीरे-धीरे बढ़ता जाता है । नशा व्यक्ति के हँसते खेलते जीवन व परिवार को तहस-नहस कर के रख देता है । इसलिये आप लोग अपने जीवन में नशा न करने की शपथ लेते हुए और अपने साथियों को भी नशा ना करने के लिए प्रेरित करें। छात्र-छात्रायें हमारे समाज को नशे के प्रति जागरुक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।एसएसपी प्रदीप राय द्वारा छात्र-छात्राओं को जिन्दगी को हाँ और नशे को ना कहे शपथ दिलायी गई।

शपथ के पश्चात एसएसपी प्रदीप राय द्वारा एनएसएस व एसएसजे यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं व पुलिस बल के साथ मिलकर एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा के परिसर में खाली जमीन पर उगी भांग को तलवारों से नष्ट किया गया ।

नशे के प्रति जागरुकता अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव कोतवाली अल्मोड़ा एडीटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक वरि0 उ0नि0 सतीश चन्द्र कापड़ी कोतवाली अल्मोड़ा, चौकी प्रभारी एनटीडी बिशन लाल, चौकी प्रभारी बेस कृष्ण कुमार डॉ डी एस धामी, कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस , डॉ रवींद्र नाथ पाठक, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा, प्रोo इला साह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा,सुखविंदर सिंह,सीनियर स्वयंसेवक, वैभव गहत्यारी, सीनियर स्वयंसेवक, नंदन जरौत, समस्त एनएसएस स्वयंसेवक एवं दर्जनों छात्र छात्राएं व कोतवाली अल्मोड़ा के अन्य कर्मचारी गण व एसओजी के कर्मचारी मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement