रोडवेज के समीप बन रहे आरओबी का निर्माण कार्य 15 दिसम्बर तक पूरा होगा…त्रिलोक सिंह चीमा

 

काशीपुर। रोडवेज के समीप बन रहे आरओबी का निर्माण कार्य 15 दिसम्बर तक पूरा होगा, जबकि रामनगर रोड पर स्टेडियम के निकट निर्माणाधीन आरओबी का निर्माण कार्य 30 मार्च 2024 तक पूरा हो सकेगा। आज अपने कार्यालय में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने प्रेस को बताया कि बीते रोज हुई बैठक के बाद बाजपुर रोड पर बनने वाला आरओबी को 15 दिसम्बर तक पूरा करने की तिथि आरओबी निर्माण कर रहे ठेकेदार द्वारा दी गई है। वहीं रामनगर रोड पर निर्माणाधीन आरओबी को 30 मार्च तक पूरा किया जाने का वादा ठेकेदार द्वारा किया गया है। चीमा ने कहा कि काशीपुर के चौमुखी विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और इसी सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। बताया कि काशीपुर में पार्किंग की समस्या दूर करने को लेकर अब पुरानी जेल परिसर को मल्टीप्लेक्स पार्किंग के रूप में बनाने के लिये हरी झंडी मिल गई है। उत्तराखण्ड आवास परिषद यहाँ पर 174 कार की मल्टीप्लेक्स पार्किंग बनाएगा। रामनगर रोड से बाजपुर रोड तक टू-वे बाईपास बनाने के लिए धन आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यह टू-वे बाईपास 3.94 किलोमीटर का होगा। इसके लिए 28 करोड़ 45 लाख रूपये मंजूर हए हैं। जल्द ही कार्य शुरू हो जायेगा। इसके अलावा लक्ष्मीपुर माइनर का नवनिर्माण सिंचाई विभाग द्वारा किया जायेगा। इस हेतु भी धन आवंटन की कार्यवाही अंतिम चरण में है। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता व दीपक बाली भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement