UKSSC परीक्षा लीक मामला : गढ़वाल के बाद कुमाऊँ से जुड़े तार, लाखों की नगदी के साथ 3 हिरासत में

देहरादून। यूकेएसएससी परीक्षा मामले में अब गढ़वाल के बाद कुमाऊँ से तार जुड़ते दिख रहे हैं। काशीपुर पुलिस, SOG व STF की सयुंक्त कार्यवाही में पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं। उक्त अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनके पास से लाखों की नगदी भी बरामद हुई है। वहीं पुलिस अन्य लोगों की संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है, जिसमें कई और लोगों को भी हिरासत में लिया जा सकता है।

बता दें पेपर लीक मामले में अवैध रूप से अर्जित ₹1000000 बरामद हुए, इसके बाद बरामद रकम 47.10 लाख पहुंच गई है।
अभियुक्त मनोज जोशी की पुलिस कस्टडी रिमांड में घर से मिले साक्ष्य से रामनगर रिजॉर्ट में पेपर लीक के तार जुड़े हैं। जिसमें रजिस्टर आदि कब्जे में ले लिया गया है। टीम ने कई नम्बर खंगाले है। जिसमे कई लोग रडार पर हैं सूत्रों की माने तो तीन लोगो के हिरासत में आने के बाद कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं जिसका पुलिस जल्द खुलासा करने वाली है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement