पढ़िए… उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के निदेशक अजय रावत के खिलाफ क्यों हुआ मुकदमा दर्ज

खटीमा। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो० अजय सिंह रावत के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में एचसी /एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ जानकारी के अनुसार प्रो अजय रावत प्राध्यापक एव निदेशक मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी, उत्तराखण्ड,द्वारा उत्तराखंड का सम्रग राजनैतिक इतिहास नामक किताब लिखी गयी थी। जिसमें थारू समाज द्वारा कुछ शब्दों को लेकर आपत्ति प्रकट की गई थी जिसके चकते आपत्ति प्रकट करते हुए एफआईआर दर्ज करने हेतु पुलिस को विभिन्न माध्यमों से प्रार्थना पत्र दिए गए थे। जिसमे पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कोतवाली खटीमा में एफआईआर न0 204/2022 धारा 153-A/505(2)/अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 धारा 3(1) (u) बनाम अजय सिंह पंजीकृत किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement