सट्टे की खाईबाड़ी करते पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

सट्टे की खाईबाड़ी करते पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

काशीपुर। सट्टे की खाईबाड़ी करते एक व्यक्ति को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके कब्जे से डेढ़ लाख रुपए व सट्टा पर्ची बरामद की है।

कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति मोहल्ला थानासाबिक चुंगी के पास सट्टा लगवा रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से सट्टा पर्ची व नगद डेढ़ लाख रुपए बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में सटोरिये ने अपना नाम मोहम्मद उमर उर्फ गुड्डू पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी वार्ड नंबर 22 महेशपुरा बताया। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सटोरिये का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement