NH-87 की जद में आई इस मजार को हटाने को लेकर जिलाधिकारी को लिखा गया पत्र, जानिए क्या है पूरा मामला

रुद्रपुर। शहर स्थित इंद्रा चौक पर पेट्रोल पंप के बराबर में बनी मजार को हटाने को लेकर हिंदूवादी नेता विपिन शर्मा बिट्टू ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि रुद्रपुर इंद्रा चौक में राष्ट्रीय राजमार्ग 87 की जद में एक मजार है, जिसे एनएच चौड़ीकरण के उपरांत भी एन.एच.आई. के अधिकारियों एवं स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा नहीं हटाया गया, जिस कारण यातायात बाधित होने के साथ साथ आए दिन दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। विपिन शर्मा ने पत्र लिखकर निवेदन किया है कि एनएच पर अवैध रुप से स्थित मजार को शीघ्र उठाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें। जिससे यातायात व्यवस्था सुगम हो सके और दुर्घटनाओं का ग्राफ भी घट सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement